s6 1721705796 CKh2jp

कल की बड़ी खबर इकोनॉमिक सर्वे से जुड़ी रही। इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि सरकार ने LPG, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की। इससे रिटेल ईंधन महंगाई दर FY24 में नीचे बनी रही। वहीं इसमें वित्त वर्ष 2025 के लिए GDP ग्रोथ 6.5 से 7% रहने का अनुमान लगाया गया है। सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 234 रुपए गिरकर 73,006 रुपए पर आ गया है। शुक्रवार को इसके दाम 73,240 रुपए प्रति दस ग्राम थे। कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. इकोनॉमिक सर्वे- सिलेंडर सस्ता होने से ईंधन महंगाई घटी : GDP ग्रोथ 7% रहने का अनुमान, हर साल 78.5 लाख नौकरियों की जरूरत इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि सरकार ने LPG, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की। इससे रिटेल ईंधन महंगाई दर FY24 में नीचे बनी रही। वहीं इसमें वित्त वर्ष 2025 के लिए GDP ग्रोथ 6.5 से 7% रहने का अनुमान लगाया गया है। इकोनॉमिक सर्वे में ये भी कहा गया है कि बढ़ती वर्कफोर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए सालाना लगभग 78.5 लाख नौकरियां पैदा करने की जरूरत है। वित्त मंत्री ने सोमवार 22 जुलाई को लोकसभा में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट : गोल्ड ₹234 गिरकर ₹73,006 पर आया, चांदी भी ₹655 फिसलकर ₹88,328 प्रति किलो पर आई सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 234 रुपए गिरकर 73,006 रुपए पर आ गया है। शुक्रवार को इसके दाम 73,240 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं एक किलो चांदी 655 रुपए गिरकर 88,328 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इससे पहले चांदी 88,983 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. IDBI बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 40% बढ़ा : आय 3% घटकर ₹7,471 करोड़ रही, ब्याज आय भी 2.81% घटी IDBI बैंक का अप्रैल-जून तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 40.44% बढ़कर ₹1,719.27 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में ये ₹1,224.18 करोड़ रहा था। तिमाही आधार पर भी बैंक का नेट प्रॉफिट 5.57% बढ़ा है। पिछली तिमाही (Q4 FY24) में बैंक का मुनाफा 1,628.46 करोड़ रुपए रहा था। IDBI ने सोमवार (22 जुलाई) को Q1FY25 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. सेंसेक्स 102 अंक की गिरावट के साथ 80,502 पर बंद : निफ्टी भी 21 अंक गिरा, विप्रो के शेयर में 9.31% की गिरावट रही हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (22 जुलाई) को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 102 अंक की गिरावट के साथ 80,502 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 21 अंक की गिरावट रही, ये 24,509 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 में तेजी और 15 में गिरावट देखने को मिली। वहीं, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद आज विप्रो के शेयर में 9.31% की गिरावट रही। इससे पहले शुक्रवार यानी 19 जुलाई को शेयर मार्केट ने लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. कमजोर नतीजे के बाद रिलायंस का शेयर 3.42% गिरा : Q1FY25 में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 5.45% कम रहा पहली तिमाही के नतीजे के बाद आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में करीब 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। दिनभर कारोबार करने के बाद कंपनी का शेयर 3.42% की गिरावट के साथ ₹3,004.00 के स्तर पर बंद हुआ। दरअसल, वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में सालाना आधार पर 5.45% की गिरावट आई है। अप्रैल-जून तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 15,138 करोड़ रुपए रहा। वहीं, एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 16,011 करोड़ रुपए रहा था। हालांकि, कंपनी की आय (रेवेन्यू) सालाना आधार पर 12.04% की बढ़ी है। Q1FY25 में कंपनी की आय 2,36,217 करोड़ रुपए रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. रेवेन्यू में गिरावट के बाद विप्रो का शेयर 9.31% गिरा : Q1FY25 में कंपनी की आय सालाना आधार पर 3.8% घटी पहली तिमाही के नतीजे के बाद आज विप्रो के शेयर में करीब 9% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। दिनभर कारोबार करने के बाद कंपनी का शेयर 9.31% की गिरावट के साथ 505.35 के स्तर पर बंद हुआ। दरअसल, वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा तो बढ़ा है, लेकिन रेवेन्यू में गिरावट आई है। अप्रैल-जून तिमाही में विप्रो का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.63% बढ़कर 3,003 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,870 करोड़ रुपए था। हालांकि, विप्रो के आय (रेवेन्यू) में सालाना आधार पर 3.8% की गिरावट आई है। Q1FY25 में कंपनी का रेवेन्यू 21,964 करोड़ रुपए रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 7. सनस्टार लिमिटेड का IPO पहले दिन टोटल 4.23 गुना सब्सक्राइब : रिटेल कैटेगरी में 4.19 गुना भरा, आज बिंडिग का दूसरा दिन सनस्टार लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है। पहले दिन यह इश्यू टोटल 4.23 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में IPO 4.19 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 0.05 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 9.89 गुना सब्सक्राइब हुआ। 26 जुलाई को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। इस IPO के जरिए कंपनी ₹510.15 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए सनस्टार लिमिटेड ₹397.10 करोड़ के 41,800,000 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

By

Leave a Reply

You missed