Site icon Raj Daily News

बिजली पोल पर काम करते लगा करंट,ऊंचाई से गिरा हेल्पर:फॉल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़ा था, हादसे का सीसीटीवी आया सामने

frt 1 1721646591 BfVzg7

बिजली के पोल पर काम करते समय करंट लगने से हेल्पर नीचे गिर गया। करीब 12 फीट ऊंचाई से गिरने से हेल्पर को चोट लगी। घटना कोटा के कैथून के सुमन विहार कॉलोनी में सुबह 9 बजे के आस-पास की है। हेल्पर के पोल से गिरने का सीसीटीवी भी सामने आया है। हेल्पर भूपेंद्र (26) के बिजली के खंबे से नीचे गिरने पर तुरंत कोटा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। भूपेंद्र के चाचा अर्जुन ने बताया कि वह रानीपुरा गांव में रहता है। पिछले दो साल से बिजली विभाग में ठेके पर गाड़ी चलाता है। आज सुबह बिजली की कॉल पर फाल्ट ठीक करने गया। उसके साथ 2 लाइन मेन सहित 3-4 अन्य लोग थे। शट डाउन ले रखा बताया। फाल्ट को ठीक करने लाइनमेन बिजली के पोल पर नहीं चढ़े बल्कि भूपेंद्र को बिजली के पोल पर चढ़ा दिया। सिर का ऑपरेशन हुआ बिजली के पोल के ऊपर से 11 केवी की लाइन गुजर रही थी। काम करते समय भूपेंद्र 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगते ही पोल से नीचे गिर गया। उसके गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। साथ में मौजूद लोग उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। भूपेंद्र के सिर में गहरी चोट लगी है। उसके सिर का ऑपरेशन हुआ है। लाइनमेन बोला- केवल सीढ़ी लगाने को कहा था जयपुर विद्युत वितरण निगम के AEN जेपी नागर ने बताया- भूपेंद्र ठेके पर हेल्पर के रूप में FRT में काम करता है। आज LT लाइन में फाल्ट की कॉल पर गया था। उसके साथ JVVNL के 2 व एक ठेका फर्म का लाइन मेन था। सुबह 9 से 10 बजे के बीच FRT की टीम काम कर रही थी। LT लाइन ले फाल्ट को ठीक करने की जिम्मेदारी ठेका फर्म की है। ठेका फर्म के लाइन मेन को पोल पर चढ़ना चाहिए था। ठेका फर्म के लाइनमेन प्रमोद का कहना है कि उसने केवल सीढ़ी लगाने को कहा था। अब भूपेंद्र अपनी मर्जी से चढ़ा या किसी के कहने पर पोल पर चढ़ा ये साफ नहीं हुआ। इस बारें में अधिकारियों को सूचना दी है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। फोटो वीडियो- दीपेश,कैथून

Exit mobile version