whatsapp image 2025 07 03 at 144434 1751534111 0wO2ri

भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। किसान पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत पर जा रहा था। रास्ते में पानी भरा हुआ था। इसलिए वह किनारे से निकल रहा था। वहां पर जमीन से एक बिजली का तार निकला हुआ था जिसकी चपेट में किसान आ गया। उद्योग नगर के हेड कांस्टेबल दाता राम ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि टोंटपुर गांव में शिव सिंह (55) को करंट लग गया है। वह ज्यादा घायल हो गया है। उसके परिजन अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल में शिव सिंह को मृत घोषित कर दिया है। जिसके बाद मैं मौके पर पहुंचा और शिव सिंह के शव को आरबीएम अस्पताल लेकर आया। जिसके बाद उसके पोस्टमार्टम करवाया गया। पूछताछ में शिव सिंह के परिजनों ने बताया कि वह सुबह घर से पशुओं का चारा लेने के लिए खेत पर जा रहा था। रास्ते में एक बिजली का पोल था। जिस पर से 11 केवी बिजली की लाइन जा रही थी। रास्ते में बारिश का पानी भरा हुआ था। इसलिए शिव सिंह साइड से निकल रहा था। बिजली के पोल का तार जमीन में गड़ा हुआ था। कुछ तार जमीन से निकल रहा था। रास्ते से निकलते समय शिव सिंह तार से टच हो गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर गया। जिससे शिव सिंह के सिर और हाथ में भी चोट आई है।

Leave a Reply