49700124 d96e 43d5 bc86 89332a970c061744459662218 1744461063 gjHJbS

बूंदी के विधायक हरिमोहन शर्मा ने जिला कलेक्टर को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखा है। पत्र में शहर के तीन बत्ती तिराहे पर रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से बन रही हायर सेकेंडरी की दीवार के हेरिटेज लुक को लेकर सुझाव दिया है। विधायक शर्मा ने हेरिटेज लुक निर्माण कार्य का स्वागत करते हुए कहा कि यह काम एक तरफ की बजाय दोनों तरफ होना चाहिए। उन्होंने सर्किट हाउस तक दोनों साइड पर हेरिटेज लुक बनाने का प्रस्ताव रखा है। धन की व्यवस्था को लेकर विधायक ने कई विकल्प सुझाए हैं। उनका कहना है कि अगर पर्यटन विभाग या सरकार धनराशि नहीं जुटा पा रही है, तो इसे विधायक कोष या सांसद कोष से खर्च किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेडक्रॉस सोसाइटी का फंड जनहित के कार्यों के लिए है। शर्मा ने यह भी कहा कि निर्माण के लिए ज्यादा धनराशि की आवश्यकता नहीं है। उनका मानना है कि सांसद महोदय की थोड़ी रुचि से सरकार से धनराशि आसानी से उपलब्ध कराई जा सकती है। विधायक ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि दोनों तरफ हेरिटेज लुक का निर्माण कराया जाए।

By

Leave a Reply

You missed