anigif 1741890313

सोमेसर कस्बे और आसपास के गांवों में गुरुवार की रात को परंपरागत होलिका दहन का आयोजन किया गया। कस्बे के बूसी गांव में स्थित हनुमान चौक पर मुख्य होलिका दहन रात 11:30 बजे शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ। गांव में कुल 12 होलिकाओं का दहन क्रमवार रूप से किया गया। इस अवसर पर होली से पहले जन्मे बच्चों को दूल्हा बनाकर होलिका दहन स्थल तक लाया गया। गांव के गणमान्य लोगों की अगुवाई में पूजा-अर्चना की गई। बच्चों से होलिका की परिक्रमा करवाई गई। ग्रामीणों ने चंग की थाप पर नृत्य किया और फाल्गुन के गीत गाए। क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में होलिका दहन संपन्न हुआ। आसपास के निम्बाड़ा, इंदरवाड़ा, भादरलाऊ, सोडावास, टेवाली, सावलता और देवली पाबूजी गांवों में भी होलिका दहन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी जगह ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

By

Leave a Reply