Site icon Raj Daily News

बेकाबू होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत:दो गंभीर हालत में बारां रेफर, सड़क पर चढ़ते समय रपट के कारण हुआ हादसा

8e2ee355 5213 4fb3 872a a4c0d2095ffc1721446679164 1721456472 cQOZHq

बारां के भंवरगढ़ क्षेत्र के करणपुरा गांव के पास शुक्रवार रात को अचानक बेकाबू होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसा हो गया। हादसे में गंभीर घायल एक महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल मॉर्च्युरी में रखवाया है। वहीं, दो घायलों को इलाज के लिए बारां रेफर किया गया है। भंवरगढ़ थानाधिकारी सुरेश गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार को बकनपुरा गांव से कुछ महिला मजदूर रेलावन गांव में मजदूरी के लिए गई थी। जहां से वापस ट्रैक्टर-ट्राॅली से शुक्रवार शाम को वापस लौट रहे थे। इसी दौरान करणपुरा के समीप सड़क पर चढ़ते समय रपट पर ट्रैक्टर-ट्राॅली बेकाबू होकर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार किशनगंज के वतनपुर निवासी चमेली बाई (40) पत्नी तीर्थ सिंह और दो अन्य जने गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बारां रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर गंभीर घायल चमेली बाई को जांच के बाद डाक्टरों ने ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। दोनों घायलों का उपचार जारी है।

Exit mobile version