1e5ed2c0 e52a 4c09 8ef7 9ecc96158484 1741889465453 GIrzmL

बेगूं शहर में गुरुवार रात साढ़े ग्यारह बजे होलिका दहन का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सेन मंदिर के पास आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में मटकी फोड़ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। युवाओं ने बार-बार मटकी फोड़ने का प्रयास किया। मटकी टूटने पर रंग बिखर गया। लोगों ने होली के पारंपरिक गीतों और डीजे संगीत पर जमकर नृत्य किया। करीब दो घंटे चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अहिंसा सर्किल, गणगौर वाटिका, आखरिया चौक, सिलोरियों की बावड़ी, सूलीमंगरा, धूलखेडा, खटीक समाज मंदिर चौक और गंगापुर में भी होलिका दहन धूमधाम से मनाया गया। होली को ठंडा करने के बाद लोग अग्नि को घरों में ले गए। प्रसाद का वितरण भी किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाप्ता तैनात रहा। थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने टीम के साथ शहर का भ्रमण किया। नगर पालिका ने फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की। बेगूं की परंपरा के अनुसार शुक्रवार को धुलंडी नहीं मनाई जाएगी। यहां शीतला सप्तमी और तेरश को होली का रंग खेलने की परंपरा है।

By

Leave a Reply