भरतपुर के सेक्टर-3 में एक आवारा डॉग का आतंक देखने को मिला। उसने कॉलोनी के 6 लोगों पर हमला किया। जिसमें एक डेढ़ साल का बच्चा सहित बुजुर्ग महिला भी थी। डेढ़ साल के बच्चे के हाथ डॉग ने इस तरह चबाया कि उसके हाथ की हड्डी फ्रेक्चर हो गई। बच्चे के परिजन उसे जयपुर इलाज के लिए लेकर गए हैं। डेढ़ साल के बच्चे के चाचा राहुल ने बताया कि मेरा डेढ़ साल का भतीजा प्रिंस घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक डॉग आया कर उसने बच्चे के हाथ में काट लिया। जब बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो, तुरंत प्रिंस के पिता क्षेत्र पाल सिंह घर के बाहर पहुंचे और वहां से डॉग को भगाया। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। वहां इलाज करवाने के बाद बच्चे को अब जयपुर इलाज के लिए लेकर जायेंगे। नगर निगम के पार्षद हरभान सिंह ने बताया कि कल देर शाम हमारी कॉलोनी में एक बेसहारा डॉग पागल हो गया था। उसने कॉलोनी के करीब 6 लोगों को काटा जिसमें प्रीति (35) के तीन जगह काटा है। वह अपने घर से दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इस दौरान डॉग ने उसके हाथ और पैर पर 3 जगह काट लिया। गीता देवी (70) वह देर शाम अपने घर की सीढ़ियों पर साफ़ सफाई कर रहीं थी। तभी अचानक डॉग आया और उसने उनके सिर पर तीन जगह काटा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी आ रही है। एक 8 साल की बच्ची रानी घर के दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इस दौरान डॉग ने बच्ची के बैक और हाथ पर काट लिया। नगर निगम के पार्षद हरभान सिंह का कहना है कि यह नगर निगम की सीधी लापरवाही है। नगर निगम को बेसहारा डॉग, गाय, सांड और बंदरों को पकड़ना चाहिए। शहर में आये दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। उसके बाद भी नगर निगम के अधिकारी नींद में सोये हुए हैं। कल हुई घटना के बाद डॉग को कॉलोनी से भगा दिया गया है।