44570f84 7fa9 4dc0 b3fa c44eb7de5bfc 1747325378159 1eL0G6

ब्यावर पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। जिला स्पेशल टीम और ब्यावर सिटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अजमेर रोड स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो पुरुषों और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं में दो थाईलैंड की नागरिक हैं। बाकी तीन महिलाएं बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब की रहने वाली हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान में अवैध देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद मेघवाल और शिवराज सिंह घोष शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ब्यावर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में महिला पुलिस थाना ब्यावर की टीम भी शामिल थी।

By

Leave a Reply