orig 2030 1 1 1 1 1 1751328407 L67y5g

इस साल 2025 में राजस्थान के आईएएस पहली बार 300 पार हो सकते हैं। अभी 280 से बढ़कर 296 हुए हैं। 8 और मिलने से 300 पार हो जाएंगे। राजस्थान में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति से 16 अफसरों की केंद्र से अधिसूचना जारी हो गई है। लेकिन अब भी 2023 व 2024 के रिक्त पदों के विरुद्ध अन्य प्रशासनिक सेवाओं से आईएएस में पदोन्नति के इंटरव्यू होने बाकी है। 2023 के पदों के लिए इंटरव्यू जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित हैं। 2023 व 2024 के लिए अन्य प्रशासनिक सेवाओं के कुल 55 अफसरों ने आईएएस के लिए आवेदन कर रखा है। बार बार प्रक्रिया अटकने के कारण 2023 के इंटरव्यू भी बाकी है। 2023 व 2024 के अन्य सेवाओं से कुल 4-4 यानी 8 आईएएस मिलने की संभावना है। 2023 के खाली 4 पदों पर 20 आवेदकों के इंटरव्यू इसी माह अन्य सेवाओं में 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध खाली चार पदों के लिए 20 आवेदकों ने आवेदन कर रखा है। इनको 2 साल से इंटरव्यू और पदोन्नति का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार इन 20 आवेदकों के इंटरव्यू जुलाई के अंतिम सप्ताह में होंगे। संभवतया 27 या 28 जुलाई को होंगे। इसी तरह अन्य सेवा से वर्ष 2024 की चार रिक्तियों के लिए 35 अफसरों ने आवेदन कर रखा है। इसके लिए अभी तक स्क्रिनिंग कमेटी का गठन नहीं हुआ है। स्ट्रैंथ से 36 आईएएस राजस्थान में कम राजस्थान की आईएएस कैडर स्ट्रैंथ 332 हैं। अभी 296 हुए हैं। लिहाजा कैडर से 36 अफसर अभी भी कम है। राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां कैडर रिव्यू के दौरान पद बढ़ने की बजाय कम किए गए थे। पिछले 40 सालों में हुए कैडर रिव्यू पर नजर डालें तो ये बेहद कम नजर आता है। हर पांच साल में राज्यों में कैडर रिव्यू होना चाहिए। प्रदेश का कैडर औसतन 5 प्रतिशत के हिसाब से भी नहीं बढ़ा है। 1991 से 2010 तक (20 साल में) कैडर बढ़ाने की बजाय कम हुआ। बढ़ोतरी का फॉर्मूला पूरी तरह से लागू किया जाता तो प्रदेश में आईएएस कैडर 373 हो जाता। पहले कैडर अलॉट, फिर सूची आरएएस से आईएएस में पदोन्नति पाने वालों में सीएम के संयुक्त सचिव और डिप्टी सीएम दीया कुमारी के एसए सहित आरएएस के 16 अफसर शामिल हैं। अब कार्मिक विभाग इन अफसरों के नाम आरएएस से हटाकर आईएएस की सिविल लिस्ट में अपडेट करेगा। पिछले दिनों दिल्ली में हुई बैठक में 2024 की वैकेंसी के लिए आईएएस के पद पर 16 अफसरों के नामों पर मुहर लगी थी। आरएएस से आईएएस बने अफसर फिलहाल मौजूदा पदों पर ही काम करेंगे। इसके बाद राज्य का कार्मिक विभाग आदेश जारी करेगा। इसके बाद इन्हें नई पोस्टिंग देनी होगी, ऐसे में आईएएस अफसरों की जल्द एक और तबादला सूची आएगी।

Leave a Reply