शहर के बड़ी पोल के बाहर भक्त प्रहलाद चौक में 5 दिवसीय गेर महोत्सव की शुरुआत हुई। सोमवार को पहले दिन भैरूनाथ अखाड़े के संत ईश्वरनाथ महाराज ने ब्रह्मलीन पीर शांतिनाथ महाराज और भगवान नरसिंह की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। भक्त पहलाद सेवा समिति के अध्यक्ष अंबालाल माली ने बताया कि ब्रह्मलीन पीर शांतिनाथ महाराज के आशीर्वाद से एवं पीर गंगा नाथ महाराज के पावन सानिध्य में यह आयोजन किया जाता है। 5 दिवसीय गेर महोत्सव का रविवार को 3.30 बजे भैरूनाथ अखाड़े के संत योगी ईश्वरनाथ महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की। पहले दिन स्थानीय और मुलेवा गांव के गेरियों ने प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि 21 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर में 2 बजे से शाम 6 बजे तक और रात को 8 से 10 बजे तक गेर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वही गेर महोत्सव में हास्य कलाकार मदन प्रजापत समदड़ी और सुप्रसिद्ध नृत्य कलाकार विनोद सोनी बाड़मेर द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही माली पोलजी गेर एवं संग पार्टी सहित विभिन्न जिलों की गेर पार्टियां अपनी प्रस्तुति देगी। अम्बालाल ने बताया कि गेर महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को हडमतगढ़ के गेर नृत्य कलाकारों के द्वारा एक से बढकर एक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही हास्य कलाकर मदन प्रजापत समदड़ी अपनी कला से आमजन का मनोरंजन करेंगे। इस दौरान सुन्देलाव तालाब स्थित हनुमानजी मंदिर व चामुंडा माता मंदिर के महंत पवनपुरी महाराज, सादलाराम, मकसा मेवाड़ा, मंगलाराम सांखला, मोहनलाल घाची, सतराराम, राजू, राकेश सोलंकी, अनिल गहलोत, गमनाराम व नेनाराम मौजूद रहे।

By

Leave a Reply