बारां| शहर के नाकोड़ा कालोनी स्थित इस्कान केंद्र एवं श्री जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली गई। रिद्धिका कालोनी स्थित सिद्धेश्वर मंदिर से 21 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर भगवान को सवार कर नगर भ्रमण कराया गया। भक्तो ने जयकारे लगाते हुए रथ को खींचा। शीतलामाता मंदिर पर भगवान की नारियल कपूर से आरती कर रथ यात्रा प्रारंभ की। हिंदू अखाड़ा समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं बलवंत सिंह की पूरी टीम के सुरक्षा घेरे में रथ यात्रा का सफल संचालन कराया गया। यात्रा मार्ग पर हनुमान मंदिर पर नवयुवक मंडल के भक्तो एवं अन्य श्रद्धालुओं द्वारा भगवान का आरती एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरण किया। यात्रा संपूर्ण होने पर यजमान डॉ. पुष्पराज सिंह, छीतरलाल शर्मा, सुनील गर्ग, निर्मल शर्मा, जयप्रकाश चौऋसिया, अनिता खंडेलवाल, प्रेमलता शर्मा द्वारा भगवान को विभिन्न व्यंजनों के साथ भोग आरती कर स्वागत किया। यजमानों को जगन्नाथ जी की तस्वीर एवं 56भोग कलश भेंट किया।