भरतपुर में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाएं चलने लगी। घने काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। होली और रमजान के जुमा को देखते हुए आज बाजारों में काफी भीड़ थी। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की चेतावनी दी थी। इस बारिश से किसान को भी फसल में नुकसान होने की आशंका है। वेस्टर्न एक्टिव एक्टिव होने से मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ी है। शाम 5 बजकर 30 मिनट पर अचानक मौसम बदला। काले बादल छाने के साथ ठंडी तेज हवाएं चलने लगी। 6 बजकर 45 मिनट पर बारिश शुरू हो गई। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद होली का त्योहार फीका हो सकता है। लोग पानी से अपना बचाव करेंगे। बारिश के बाद सड़कें गीली हो गई। करीब 30 मिनट तक बारिश होती रही। किसानों को बारिश से नुकसान हो सकता है। क्योंकि इस समय किसान की सरसों की फसल कट रही है और गेहूं की फसल होली के बाद कटनी थी। तेज हवा के कारण किसान की खड़ी फसल गिर सकती है।