Site icon Raj Daily News

भरतपुर में यूथ कांग्रेस ने सीपी जोशी का फूंका पुतला:गोमांस वाले बयान पर रोष जताया; यूथ कांग्रेस बोली- BJP प्रदेशाध्यक्ष के मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती

whatsapp image 2024 07 19 at 132547 1721375796 CXvi7U

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के राहुल गांधी के खिलाफ गोमांस वाले बयान पर भरतपुर यूथ कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा। यूथ कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का कलेक्ट्रेट पर पुतला फूंका और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुर्जर ने कहा कि सीपी जोशी एक सम्मान जनक पद पर बैठे हैं और उनके मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कहा- शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का कलेक्ट्रेट पर पुतला दहन किया गया है। सीपी जोशी ने देश के नेता राहुल के खिलाफ गलत बयान दिया है। सीपी जोशी ने बयान दिया था कि राहुल गांधी मांस खाते हैं और संसद के अंदर भोलेनाथ की तस्वीर लेकर आते हैं। भरतपुर यूथ कांग्रेस सीपी जोशी से पूछती है कि राहुल गांधी गोमांस खाते हैं या कुछ और खाते हैं। सीपी जोशी एक सम्मानजनक पद पर बैठे हैं उनके मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती। इस बयान का यूथ कांग्रेस विरोध करती है। बता दें कि सीपी जोशी ने राहुल गांधी के खिलाफ बयान देते हुए कहा था कि भारत-चीन के बीच अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर तनाव है और राहुल गांधी चीनी राजदूत के साथ बैठते हैं। जो गोमांस खाता है, वह संसद में महादेव की तस्वीर लेकर आता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीपी जोशी ने यह बयान दौसा में पार्टी मीटिंग में दिया था।

Exit mobile version