भरतपुर सुबह 10 बजे से बारिश का दौर जारी है। सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। देर रात भी जिले के कई इलाकों में बारिश हुई थी। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। जिससे लोग गर्मी से भी राहत महसूस कर रहे हैं। बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सुबह से ही धूप नहीं निकली है। साथ ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की चेतावनी दी हुई थी। चेतावनी के मुताबिक कल देर रात करीब 11 बजे जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। जिससे कई इलाकों में पानी भर गया। देर रात हुई बारिश के बाद सुबह भी मौसम सुहावना रहा। धूप नहीं निकलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की, 10 बजे तक फिर से जिले का मौसम बदल गया। जिसके बाद आसमान में बादल छा गए। कुछ देर बाद ठंडी हवाएं चलने लगी और, बारिश शुरू हो गई। तब से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण शहर सहित गांव की सड़कों गलियों में पानी भरा हुआ। सड़कों पर कीचड़ जमा है। जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर की कई कॉलोनियां ऐसी हैं। जिनकी सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं।

Leave a Reply

You missed