whatsapp image 2024 07 22 at 182704 1721704858 CetwnT

अलवर के भर्तृहरि धाम में लक्खी मेला लगने से पहले ही चेन चोर गिरोह सक्रिय हो गया। एक दिन पहले धाम में दर्शन करने गई महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। गिरोह में महिला-पुरुष शामिल हैं। महिला ने थाने में रिपोर्ट भी दी है। अलवर के काला कुआं निवासी महिला लक्ष्मी ने बताया कि वे परिवार के साथ भर्तृहरि धाम गए थे। वहां दर्शन करने के बाद वापस निकलते समय भीड़ में एक महिला ने गले से सोने की चेन तोड़ ली। उस वक्त एक अन्य व्यक्ति उसके चेहरे के आगे हाथ कर लिया। चेन तोड़ने के बाद तुरंत फरार हो गए। आसपास तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला। लेकिन थोड़ी देर पहले भीड़ में पास आई महिला के बारे में आभास हो गया कि उसने ही चेन तोड़ी है। बाद में पुलिस को भी रिपोर्ट दी। लेकिन चोरों का पता नहीं चला है। महिला ने बताया कि करीब 50 हजार रुपए कीमत की चेन थी।

By

Leave a Reply