Site icon Raj Daily News

भाजपाईयों ने केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत:सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर भेट की त्रिनेत्र गणेश की तस्वीर

1720843323 ZA5AfP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने सुबह 6:30 बजे अणुव्रत एक्सप्रेस ट्रेन पर केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया। वह भोपाल से रवाना होकर जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान केन्द्रीय कृषि,किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओ ने साफा, फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इसी के साथ ही भगवान त्रिनेत्र गणेश की तस्वीर व शिकार को ले जाते हुए रणथम्भौर के टाइगर की बड़ी तस्वीर भेंट की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन के बारे में चर्चा की और उन्हें संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। जिसके बाद केन्द्रीय कृषि मंत्री ट्रेन से जयपुर के लिए रवाना हुए। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया, नगर परिषद सभापति सुनील तिलकर,पूर्व यूआईटी सभापति जगदीश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक मीणा, पूर्व सभापति कमलेश जैलिया, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, शशांक सारस्वत, भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, भगवान सैन, संजय रावण, अविनाश शर्मा, बिट्टू मंगल, युवा मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री मुकेश शर्मा सहित अनेकों दर्जन भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Exit mobile version