केन्द्र सरकार के विकसित भारत अमृतकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल उपलब्धियों पर भारतीय जनता पार्टी 9 जून से संकल्प से सिद्धि तक अभियान चलाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को भाजपा जिला कार्यालय रखा गया है। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि कल दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाली कार्यशाला में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे ।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अजित माण्डन विशिष्ट अतिथि के होंगे इस अभियान के लिए पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी को जिला संयोजक बनाया गया है। कार्यशाला में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, पूर्व जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, पूर्व विधायक, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, संकल्प से सिद्धि जिला समिति – मण्डल समिति संयोजक सह संयोजक, महापौर, सभापति, चैयरमेन, वाइस चैयरमेन, प्रधान, उप प्रधान, नेता प्रतिपक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा संयोजक, मण्डल अध्यक्ष महामंत्री, भीलवाड़ा मण्डल पदाधिकारी, नगर निगम पार्षद आदि को आमंत्रित किया गया है।