pali10 1751439268 IWQ653

पाली शहर के सर्किट हाऊस के पास स्थित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन को लेकर समारोह आयोजित किया गया। बरसात के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाईयां देने पहुंचे। कोई केक लेकर पहुंचा तो कोई उपहार लेकर पहुंचा। फूलमालाओं से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लाद दिया। ऐसे में कई बार उन्हें फूलमालाएं खोलनी पड़ी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का निवासी पाली शहर के सर्किट हाऊस के पास स्थित है। सुबह से ही उनके घर पर लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। रिमझिम बरसात होने के बावजूद लोगों के उनके घर आने का सिलसिला थम नहीं रहा था। भाजपा पदाधिकारियों से लेकर जिले भर से पहुंचे लोगों ने उन्हें फूलमालाएं और साफा पहनाकर जन्मदिन की शुभकामना दी। कई जने उनके साथ फोटो-सेल्फी लेते नजर आए। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सभी का अभिवादन करते नजर आए। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, राकेश भाटी, संजय ओझा सहित बड़ी संख्या में भाजपाई और शहरवासी मौजूद रहे।
मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, सोजत विधायक शोभा चौहान, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, पूर्व महापौर रेखा भाटी, नाहरसिंह जोधा, राकेश भाटी, सीईटीपी अध्यक्ष अशोक लोढ़ा, सचिव एसपी चौपड़ा सहित जिले भर से सरपंच, प्रधान और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे।

Leave a Reply