75092dd4 91f0 4ebb 8ce3 c41f04a081ec1751460585868 1751462423 M7QPWE

करौली में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोमती आश्रम में पूजा-अर्चना की। कार्यकर्ताओं ने गोशाला में गायों को चारा और गुड़ खिलाया। सवामणी कार्यक्रम में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि और नगर परिषद सभापति डॉ. राजरानी शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि जन्मदिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रह्लाद सिंगल, रमेश राजोरिया, इंदु देवी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश शुक्ला, सभापति प्रतिनिधि सुशील शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply