1001193731 1743993293 WovUpb

भाजपा के 46वे स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के 27 मंडलों के लगभग 1000 से अधिक बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का घर-घर झंडे एवं कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला मुख्यालय पर लालसोट रोड स्थित विक्रमादित्य महिला प्रशिक्षण शिक्षण संस्थान में कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता के चित्र पर माला अर्पित कर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला ध्यक्ष डॉ प्रभुदयाल शर्मा ने कहा कि पार्टी कि रीति नीति और राष्ट्र के निर्माण में भाजपा सम्पूर्ण देश व प्रदेश में हर व्यक्ति के विकास के लिए कार्य कर रही है। 6 अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना हुई और अंत्योदय के सिद्धांत, पंच निष्ठा व सेवा ही संघठन के मंत्र पर सदैव अग्रसर रहने वाली कार्यकर्ताओं, स्वयं से पहले राष्ट्र ऐसे कई विचारों व बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष टीकम सिंह गुर्जर , जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, उर्मिला जोशी, जिला मंत्री महावीर डोई, महेंद्र तिवारी, आशा मीणा, राजेश शर्मा, मुरारी धौकरीया, आलोक जैन, सतपाल मीणा, महेंद्र तिवारी सहित कार्यकर्ताओं एवं प्राथमिक सदस्य उपस्थित रहे। वहीं स्थापना दिवस पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष ने अपने-अपने निवास स्थान व कार्यालय पर भाजपा का झंडा लगाया।

By

Leave a Reply