वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ चौकाने वाली हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को भारतीय टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 13 रन से हरा गई। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए। जवाबी पारी में भारतीय टीम 19.5 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट हो गई। यह पिछले 8 साल में भारत का सबसे छोटा टोटल है। टीम के खिलाफ टी-20 में सबसे छोटा स्कोर डिफेंड हुआ है। यह भारतीय टीम की साल-2024 में पहली हार है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने 27 रन और आवेश खान ने 16 रन का योगदान दिया। बाकी 8 कोई भी बैटर 7 से ज्यादा रन नहीं बना सका। मैच रिकार्ड्स के पहले कुछ फैक्ट्स IND Vs ZIM मैच के टॉप रिकार्ड्स… 1. टी-20 में जिम्बाब्वे द्वारा डिफेंड किए गए लोएस्ट टोटल
टी-20 में इंडिया के खिलाफ जिम्बाब्वे ने अपना सबसे छोटा टोटल डिफेंड किया है। जिम्बाब्वे ने इंडिया को 116 रन का टारगेट दिया था। जवाब में भारत 102 रन पर ऑलआउट हो गया। इससे पहले 2010 वेस्टइंडीज के खिलाफ जिम्बाब्वे ने 105 रन बनाकर डिफेंड किया था। 2. इंडिया के खिलाफ टी-20 में जिम्बाब्वे ने लोएस्ट टारगेट डिफेंड
टी-20 में इंडिया के खिलाफ किसी भी टीम ने लोएस्ट टारगेट डिफेंड किया है। भारत आज 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। इससे पहले इंडिया 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 127 रन नहीं बना पाया था। 3. गिल जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 हारने वाले तीसरे भारतीय कप्तान
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल हारने वाले भारतीय कप्तानों में अब शुभमन गिल का नाम शुमार हो गया है। इनसे पहले 2015 में अजिंक्य रहाणे और 2016 में महेंद्र सिंह धोनी जिम्बाब्वे के खिलाफ हारे थे। 4. अभिषेक टी-20 डेब्यू में शून्य पर आउट होने वाले चौथे भारतीय बैटर
टी-20 डेब्यू में शून्य पर आउट होने वाले इंडियन प्लेयर्स में अब अभिषेक शर्मा भी शामिल हो गए है। ये अनचाहा रिकॉर्ड हासिल करते ही वे भारत के चौथे प्लेयर बन गए है, जो टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू पर शून्य पर आउट हुए। 5 .जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 में बेस्ट बॉलिंग
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 में बेस्ट बॉलिंग करने के मामले में रवि बिश्नोई दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने आज 13 रन देकर 4 विकेट लिए। इनसे पहले बरिंदर सरन ने 2016 में 10 रन देकर 4 विकेट लिए थे।