Site icon Raj Daily News

भारत में पहली कूपे SUV टाटा कर्व आज लॉन्च होगी:फुल चार्ज पर 500km चलेगी कार, ADAS सहित 60+ एडवांस्ड सेफ्टी फीचर मिलेंगे

टाटा मोटर्स आज (07 अगस्त) कर्व EV को लॉन्च करने जा रही है। ये भारतीय बाजार में पहली इलेक्ट्रिक SUV कूपे है। कार 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और ADAS सहित 60 से ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से लैस होगी। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि पहले टाटा कर्व ईवी को लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद ICE वर्जन को सितंबर में पेश किया जाएगा। कर्व टाटा की पहली मास मार्केट SUV-कूपे कार होगी, जो ICE और EV दोनों वर्जन में मिलेगी। कंपनी का दावा है कि कार एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर चलेगी। इसे पिछले साल ऑटो एक्सपो में कर्व का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया गया था, इसके बाद इस साल फरवरी में हुए भारत मोबिलिटी एक्सपो में इसके प्रोडक्शन मॉडल को पेश किया गया था। 20 लाख रुपए हो सकती है शुरुआती कीमत
टाटा कर्व EV की एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। टाटा ने कर्व की ऑफिशियल बुकिंग शुरू नहीं की गई है, हालांकि कंपनी के कुछ डीलरशिप ने इसकी ऑफलाइन बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। कर्व EV का मुकाबला MG ZS EV और अपकमिंग हुंडई क्रेटा EV से रहेगा। वहीं ICE पावर्ड कर्व की टक्कर सिट्रोएन बेसाल्ट से रहेगी। इसके अलावा कार हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, होंडा एलिवेट और सिट्रोएन C3 जैसी कॉमपैक्ट SUV को भी टक्कर देगी। फ्लश-टाइप डोर हैंडल वाली टाटा की पहली कार
टाटा कर्व भारत की पहली SUV कूपे होगी। कर्व के दोनों मॉडलों का ओवरऑल डिजाइन कंपनी के लाइनअप में शामिल गाड़ियों से इंस्पायर्ड है। दोनों कारों में कनेक्टेड LED DRL और बंपर पर ऑल LED हेडलाइट सेटअप दिया गया है। कर्व ICE मॉडल में ब्लैक ग्रिल दी गई है, जबकि EV वर्जन में ग्रिल की जगह बॉडी कलर क्लोज्ड-ऑफ पेनल है। कर्व ईवी के फ्रंट में टाटा पंच की तरह चार्जिंग फ्लैप लगा है। साइड में कर्व ICE वर्जन में पेटल-शेप्ड डुअल-टोन अलॉय व्हील और कर्व EV में एरोडायनामिक स्टाइल अलॉय व्हील दिए गए हैं। कर्व टाटा की पहली कार है, जिसमें फ्लश-टाइप डोर हैंडल दिए गए हैं। वहीं, व्हील आर्च स्क्वरिश आकार के हैं। रियर में दोनों वर्जन में कनेक्टेड LED टेल लाइट सेटअप है। डिजाइन एलिमेंट्स में सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल, चौकोर व्हील आर्च और एक मजबूत बॉडी क्लैडिंग दी गई है। विंडो को क्रोम से तैयार किया गया है। रियर प्रोफाइल में स्लोप रूफ के साथ एक क्लीन बम्पर, बम्पर-इंटीग्रेटेड टेललैंप और एक स्प्लिट एयरो रियर स्पॉइलर है। कर्व ईवी को टाटा के नए एक्टिव.ईवी प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है। इसी प्लेटफार्म पर पंच ईवी भी बनी है। कर्व में मिलेंगे नेक्सॉन जैसे फीचर
टाटा ने कर्व और कर्व EV का इंटीरियर नहीं दिखाया है। हालांकि उम्मीद है कर्व कूपे SUV में नेक्सॉन की तरह वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट टच स्क्रीन, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें, एयर प्यूरीफायर और एक प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मिलेगा। 500 किलोमीटर की रेंज के साथ आएगी कर्व ईवी
अभी तक कर्व इलेक्ट्रिक SUV के बैटरी पैक और मोटर से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कर्व SUV इलेक्ट्रिक मॉडल में 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलने की उम्मीद है। इसमें दो बैटरी पैक की चॉइस मिल सकती है। यह DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी और इसमें व्हीकल-टू-लोड (V2L), ड्राइव मोड और एडजस्टेबल एनर्जी रिजनरेशन जैसे फंक्शन भी मिलेंगे। टाटा कर्व : सेफ्टी फीचर्स
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे सेफ्टी फीचर मिल सकते हैं। इसमें लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया जा सकता है, जिसके तहत लैन कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे। 1.5-लीटर के डीजल इंजन के साथ आएगी टाटा कर्व टाटा कर्व के ICE मॉडल में टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के जैसा इंजन और ट्रांसमिशन सेटअप मिलेगा। अपकमिंग कर्व SUV कूपे के ICE वर्जन में 1.5-लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा, जो 113bhp की पावर और 260Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। पेट्रोल वैरिएंट में टाटा का नया 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 125PS और 225Nm का आउटपुट जेनरेट करेगा। टाटा कर्व को इसी साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Exit mobile version