1003357638 1751208062 pwM1yA

नागौर में भारत विकास परिषद की स्थानीय इकाई का दायित्व ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल थे। अध्यक्षता भाविप के संरक्षक डॉ. त्रिभुवन शर्मा ने की। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख योगेंद्र कुमार थे। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता और स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। भाविप के निवर्तमान सचिव चरण प्रकाश डागा ने सत्र 2024-2025 की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। नागौर इकाई से सीखने की जरूरत मुख्य अतिथि संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि भाविप की नागौर इकाई से सीखने की जरूरत है। नागौर इकाई भाविप के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में काफी अग्रणी है। नागौर इकाई के स्थाई भवन निर्माण और जल्द से जल्द भूखंड आवंटन के लिए सरकार के स्तर पर खुद पैरवी करूंगा। कार्यक्रम में खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा, सभापति मीतू बोथरा, पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी, एसडीएम गोविंद सिंह भींचर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया, एसीबीईओ राधेश्याम गोदारा, भोजराज सारस्वत, हरिराम धारणियां, एडवोकेट डॉ. पवन श्रीमाली समेत बड़ी संख्या में नागौर के प्रबुद्धजन मौजूद थे। स्वदेशी वस्तुओं से जुड़ने की जरूरत कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के सह क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख योगेंद्र कुमार ने कहा कि भारत देश को विश्व पटल पर सिरमौर बनाने के लिए समाज के संपन्न वर्ग के लोगों को जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आना होगा। भाविप के जरिए व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण का काम किया जा रहा है। हम सबको देसी भाषा, देसी परिधान, देसी भोजन, देसी माटी के जरिए स्वदेशी वस्तुओं से जुड़ने की जरूरत है। भाविप की राष्ट्रीय गतिविधि संस्कार के संरक्षक डॉ. त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि नर सेवा ही सच्चा धर्म है। सेवा, सहयोग, संस्कार, समर्पण और संपर्क के जरिए ही हमारा भारत सिरमौर बनेगा। भारत विकास परिषद के कोऑर्डिनेटर नृत्यगोपाल मित्तल के नेतृत्व में सभी मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने नए पदाधिकारियों अध्यक्ष रामानुज मालाणी, सचिव सुभाष ललवाणी, कोषाध्यक्ष विकास सोनी और संरक्षक आनंद अग्रवाल को शपथ दिलवाई। संरक्षक डॉ. त्रिभुवन शर्मा ने नए सदस्यों डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. सौरभ जोशी, पंकज नाहटा, हनुमान राम चौधरी, श्याम सुंदर मूंदड़ा को सदस्यता की शपथ दिलवाई। अध्यक्ष रामानुज मालाणी ने आभार जताया। संचालन नागौर आकाशवाणी के शरद जोशी ने किया।

Leave a Reply