1741796117 nILKBM

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को विधानसभा में रेवदर विधानसभा क्षेत्र के मंडार को नगर पालिका का दर्जा देने की बात कही। यह घोषणा विधानसभा में विनियोग और वित्त विधेयक पर बहस के दौरान की गई। मुख्यमंत्री विपक्ष के आरोपों का जवाब दे रहे थे। स्थानीय नागरिक लंबे समय से इस बदलाव की मांग कर रहे थे। मंडार के ग्राम पंचायत से नगर पालिका बनने के बाद कस्बे को कई फायदे मिलेंगे। अब यहां बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी। बुनियादी ढांचे का विकास तेज होगा। नगर पालिका बनने से कस्बे को अधिक धनराशि मिलेगी। संसाधनों में भी बढ़ोतरी होगी। निकाय चुनाव अब शहरी निकाय की तरह होंगे। स्थानीय लोगों ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

By

Leave a Reply