अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज उदयपुर जिले में भी योग किया गया। मुख्य कार्यक्रम शहर के गांधी ग्राउंड पर हुआ। इसके अलावा शहर में अलग-अलग जगह पर भी योग किया गया। इसमें शहरवासियों की भी भागीदारी रही। इस बार विश्व योग दिवस एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम के साथ मनाया गया। उदयपुर के गांधी ग्राउण्ड में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ जिसमें सामूहिक रूप से शहरवासियों ने योग किया। इसके अलावा शहर में 14 अन्य स्थलों पर भी प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों ने योग करवाया गांधी ग्राउंड में योग प्रशिक्षकों से योग के अलग-अलग आसन्न कराए गए। इसमें बड़ों से लेकर बच्चों ने भाग लिया। इसमें जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं से लेकर अफसर भी शमिल हुए।