1001442279 1751539322 OKl5bN

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि सब इंस्पेक्टर भर्ती में विपक्ष के लोग राजनीति कर रहे हैं। उनके वक्त ही सारे पेपर लीक हुए थे, ऐसे में उन्हें राजनीति करने का कोई अधिकार नहीं है। क्योंकि उन्होंने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड किया था, जिसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भुगतना पडा है। मंत्री रावत ने यह बात गुरुवार दोपहर मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन के बाद कही मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसका जवाब प्रदेश का युवा आगामी दिनों में पंचायजी राज और नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को देगा। वहीं कृषि मंत्री डॉ किरोडीलाल मीणा द्वारा खाद-बीज की सैंपलिंग करवाने के सवाल पर कहा कि वे बहुत वरिष्ठ मंत्री हैं। जिनकी छापेमारी में खाद-बीज में मिलावट का खेल उजागर हो गया है। वे बहुत तत्परता से काम कर रहे हैं, इससे प्रदेश के किसानों के साथ भविष्य में खिलवाड़ नहीं होगा। बालाजी के दर्शन कर खुशहाली की कामना इससे पहले मंत्री ने स्वयंभू बालाजी महाराज के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर मंत्री का ट्रस्ट सचिव एमके माथुर ने अगवानी की। जिसके बाद गर्भगृह के सामने पहुंचकर बालाजी, भैरवबाबा और प्रेतराज सरकार के दर्शन किए। पंडितों ने चोले का टीका लगा माला पहनाकर स्वागत किया। मंदिर के स्वागत कक्ष में ट्रस्ट सचिव ने महंत डॉ नरेशपुरी महाराज के सान्निध्य में ट्रस्ट द्वारा संचालित धार्मिक, सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी देकर प्रसादी भेंट की। इस दौरान भाजपा दौसा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रैला, करौली जिलाध्यक्ष गोरधन सिंह जादौन, उपाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री हरिसिंह बैरवा, दौसा जिला महामंत्री लाखन सिंह पांचोली, सिकराय भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भागीरथ सिंह, रामभरोसी निकटपुरी, बालाजी मंडल अध्यक्ष नमोनारायण मीणा, सोनू सिंह, अमर सिंह राजपूत सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं पुलिस-प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

Leave a Reply