whatsapp image 2025 02 06 at 12601 pm 1738848865 MAo8PO

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ के पिता कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ का आज 84 साल की उम्र में देहांत हो गया। कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने यह जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर साझा की। उन्होने लिखा उनकी शिक्षा, आदर्श, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव मुझे कर्तव्यपथ पर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। पिताश्री ने भारतीय सेना में अपने दीर्घकालिक सेवा काल में अनुकरणीय योगदान दिया और देश की रक्षा व सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि मेरे पूज्य पिताजी की दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। सूचना मिलने पर सीएम भजनलाल शर्मा भी मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ के आवास पर पहुंचे। उन्होने पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रृद्धांजलि दी। वहीं शोक संतप्त परिवार को धीरज बंधाया। अंतिम संस्कार शुक्रवार को पांच्यावाला में किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रामविहार पाच्यावाला में रखा जाएगा। सुबह 11 बजे तक पार्थिव देह के अंतिम दर्शन हो सकेंगे। अंतिम यात्रा दोपहर 12:30 बजे जनक विहार, वॉर्ड नं.-48 के लिए आरंभ होगी।

By

Leave a Reply