whatsapp image 2024 07 19 at 112053 1 1721368522 UKw7Hm

अलवर शहर में तिजारा फाटक ओवरब्रिज के ठीक नीचे बने शनि मंदिर से रात को चोर दानपात्र को तोड़कर नकदी ले गए। पहले गेट काे तोड़ने का प्रयास किया। गेट नहीं टूटा तो स्टील की जाली तोड़ कर अंदर घुसे और दानपात्र को तोड़ा। फिर रकम ले गए। पंडित व आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। पूर्व पार्षद पूरण भगत ने बताया कि ओउम शांति के बगल में पुल के नीचे शनि मंदिर हैं। जिसमें रात को चोर स्टील की पाइप को तोड़कर मंदिर के दानपात्र से रकम ले गए। इससे पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। यहां नाले से बड़ा लोहे का जाल चोरी हो चुका है। कई बार पुलिस को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन पुलिस चोरों पर सख्ती से लगाम नहीं लगाती है। बार-बार चोरी होने का मतबल पुलिस का खौफ नहीं है। या पुलिस की मिलीभगत है। पूरण भगत ने कहा कि आए दिन चोरी होने से भक्तों को ठेस पहुंचती है। भक्त सही कामकाज के लिए दान पात्र में पैसा डालते हैं। यहां से रात को चोरी हो जाता है। पुलिस चाहे तो चोरों का पता लगा सकती है। एक ही जगह से बार-बार चोरी होती है तो पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लाजिमी हैं। वहीं पंडित का कहना है कि पुलिस को शिकायत करने के बाद भी गंभीर नहीं होती है।

By

Leave a Reply