untitled 1751099816

भरतपुर कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी और भरतपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के आयुक्त कनिष्क कटारिया ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुजान गंगा नहर की साफ़ सफाई के लिए रखी मशीन को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। कलेक्टर ने BDA के इंजीनियरों को विकास कार्यों की कमियों के बारे में बताया। कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी और BDA आयुक्त कनिष्क कटारिया सबसे पहले बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। भगवान के दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर में चल रहे विकास कार्यों को देखा। जिसके बाद मंदिर की परिक्रमा लगाई। उसके बाद वह गंगा मंदिर पर पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर की कमियों को देख सुधार के निर्देश दिए। जिसके बाद वह सुजान गंगा नहर का दौरा करने के पहुंचे। कलेक्टर ने सुजान गंगा नहर की साफ सफाई के लिए रखी मशीन को देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा यह मशीन मुझे दिखाने के लिए रखी है। यह सिर्फ घूम रही है। कचरा नहीं उठा रही। शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को देख कलेक्टर ने इंजीनियरों को सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही घटिया निर्माण को उखाड़कर दोबारा निर्माण करने के निर्देश दिए। दौरा करने के बाद कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने कहा कि शहर में जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं उनका निरिक्षण किया जा रहा है। देख रहे और क्या बेहतर हो सकता है। जितनी भी प्लानिंग हुई है उसे समझने की कोशिश की जा रही है। पहले वाली टीम ने अच्छा काम किया है। पब्लिक को असुविधा कैसे कम से कम हो यह कोशिश की जा रही है। भरतपुर में बहुत ज्यादा काम चल रहे हैं। भरतपुर शहर ज्यादा बड़ा नहीं है। जिसके कारण लोगों को लग रहा है जगह-जगह खुदा हुआ है खुला पड़ा है। किसी भी कार्य को स्पीड देने के लिए यह सब जरुरी है। असुविधा कैसे कम से कम हो यह कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply