Site icon Raj Daily News

महिंद्रा XUV700 इबोनी एडिशन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹19.64 लाख:ऑल ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ 360 डिग्री कैमरा, टाटा सफारी से मुकाबला

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में नया महिंद्रा XUV700 का एबोनी एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने कार को ऑल ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर थीम के साथ पेश किया है और इसका ओवरऑल डिजाइन रेगुलर जैसा ही है। SUV में सिल्वर एलिमेंट्स भी दिए गए हैं। यह SUV सिर्फ टॉप-स्पेक AX7 और AX7 L वैरिएंट में अवेलेबल है। XUV700 एबोनी एडिशन रेगुलर मॉडल से 15,000 रुपए महंगा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.64 लाख रुपए से शुरू होती है, जो टॉप वैरिएंट में 24.14 लाख रुपए तक जाती है। यह डार्क एडिशन सीमित समय तक उपलब्ध रहेगा। आप SUV को ऑनलाइन या डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं, डिलीवरी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इसका मुकाबला हुंडई अल्कजार, MG हेक्टर प्लस और टाटा सफारी से है। इसके 5 सीटर वर्जन की टक्कर एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर और हुंडई क्रेटा से है। महिंद्रा XUV700 इबोनी एडिशन: वैरिएंट वाइस प्राइस एक्सटीरियर डिजाइन: स्टील्थ ब्लैक कलर और 18 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स
महिंद्रा XUV700 के इबोनी एडिशन में सबसे खास इसका शाइनी ब्लैक पैंट है, जिसे कंपनी स्टील्थ ब्लैक कलर कह रही है। इसका एक्सटीरियर डिजाइन रेगुलर मॉडल जैसा ही है। इसमें हेडलाइट्स, LED डेटाइम रनिंग लैंप्स, LED फॉगलैंप्स और टेललाइट्स रेगुलर मॉडल जैसे ही हैं, लेकिन इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। इसमें 18 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स, ग्रिल पर ब्लैक इंसर्ट्स, ब्लैक रूफ रेल्स और ब्लैक ORVM’s जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसकी फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स सिल्वर फिनिशिंग में है, वहीं डोर हैंडल्स पर क्रोम एसेंट्स हैं। रेगुलर मॉडल से अलग दिखाने के लिए इसमें फ्रंट डोर पर ORVM’s के नीचे इबोनी की बैजिंग दी गई है। इस नए वर्जन के जुड़ने के साथ ही XUV700 अब 8 मोनोटोन और 5 डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर में अवेलेबल है।

Exit mobile version