Site icon Raj Daily News

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल:एक साल तक दुष्कर्म करता रहा, पति को बताने पर डंडे से हमला

75b4409b 38e9 4fcb ac2a 657a0986fb4a1742289812686 1742290297 WhDZ0t

हनुमानगढ़ जिले में एक महिला के साथ हुई दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी रवि शर्मा ने पहले महिला का नहाते समय वीडियो बनाया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। गोगामेड़ी पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है की आरोपी लगातार पीड़िता को परेशान भी कर रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना करीब एक साल पुरानी है। पीड़िता ने बताया कि जब वह नहा रही थी, तब गांव का ही रवि शर्मा उसके घर में घुस आया। उसने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर उसे धमकाया कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो को इंटरनेट पर शेयर कर देगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने पर उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो शेयर कर देगा। साथ ही उसके पति और बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। एक साल तक आरोपी जब भी मौका मिलता पीड़िता के साथ जबरदस्ती करता रहा। परेशान होकर महिला ने अपने पति को सब कुछ बता दिया। 29 जनवरी 2025 को दोपहर करीब 1 बजे आरोपी डंडा लेकर पीड़िता के घर पहुंचा। पति के आ जाने पर उसने डंडे से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। कोर्ट आदेश पर अब मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version