1000581569 1721127933 3HImBI

महिला किसानों की कृषि में भागीदारी सुनिश्चित करने एवं नवीनतम जानकारी देने के लिए राज्य योजना अंतर्गत दौसा जिले की कुल 277 ग्राम पंचायतों में 8310 महिला किसानों को एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण दिया जाएगा। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया- जिले को एक दिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण के भौतिक लक्ष्य सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों को ग्राम पंचायत वार आवंटित कर विभागीय दिशा निर्देश अनुसार प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण 22 जुलाई से 9 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। महिलाओं के पास कृषि भूमि होना आवश्यक उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) नवल किशोर मीना ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले महिला कृषक प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिला किसान स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी से संपर्क कर प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए अपना नाम प्रशिक्षण आयोजन दिनांक से सात दिन पूर्व लिखवा लें। प्रशिक्षण में भाग लेने वाली सभी महिलाओं का साक्षर होना आवश्यक है एवं जिनके पास कृषि कार्य करने हेतु भूमि होना आवश्यक है । प्रशिक्षण ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा एक प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत क्षेत्र की कुल 30 साक्षर महिला किसानों को शामिल किया जाएगा। सुबह 10 बजे से 5 बजे तक कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा खेती से जुड़ी नवीनतम तकनीकी जानकारी एवं कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में दी जाएगी योजनाओं की जानकारी कृषि अधिकारी (प्रशिक्षण) अशोक कुमार मीना ने बताया कि महिला कृषक प्रशिक्षण में विभाग के अधिकारियों द्वारा महिला किसानों को किचन गार्डन, खरीफ व रबी फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट-रोगों के नियंत्रण की जानकारी, खरीफ एवं रबी फसलों की उन्नत कृषि विधियों व कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित अनुदान की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

By

Leave a Reply