29da12cd 688d 44a5 aa70 b5ca8a8dd6a81743765231411 1743767671 XZJC4t

धौलपुर के कोतवाली थाना इलाके के समोना गांव में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों को चाय के साथ जहर पिला दिया। दूसरे दिन महिला ने खुद भी जहर पी लिया। महिला सहित ससुराल पक्ष के लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता ललितेश ने गुरुवार को चाय में विषाक्त पदार्थ मिलाकर अपने ससुर पप्पू, सास और जेठानी राजकुमारी को पिला दिया। तीनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन शुक्रवार को ललितेश ने खुद भी जहर पी लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। पति बृजेश के अनुसार, उसकी शादी ललितेश से छह महीने पहले मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हुई थी। शादी के बाद से ही ललितेश मानसिक रूप से परेशान रहती थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। अधिकारी विवाहिता के पारिवारिक हालात और मानसिक स्थिति की जांच कर रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ललितेश ने यह कदम क्यों उठाया।

By

Leave a Reply