pali25 1744254130 jk7yvd

अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम को लेकर महिला शक्ति संगठन की एक बैठक सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास में रखी गई। अध्यक्ष अश्विनी दीपन ने बताया कि 14 अप्रैल को पहले अम्बेडकर सर्कल पर बाबा साहेब को माल्यार्पण किया जाएगा। फिर मेहंदी, फैंसी ड्रेस, नृत्य और चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं छात्राओं के लिए होगी।जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। महिलाओं द्वारा विचार विमर्श भी रखा जाएगा। एडवोकेट मंजू लक्ष्मण ने बताया कि बाबा साहब का सपना था कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आए। उन्हीं के सपनों को साकार करने के लिए जो महिलाएं पढ़ – लिख कर आगे बढ़ गई है वह अन्य महिलाओं को आगे लाने का प्रयास कर रही है। बैठक में संतोष पालरिया, सुमित्रा परिहार, कंचन पंवार, पुष्पा परमार शारदा दादालिया सहित कई महिलाएं शामिल रही।

By

Leave a Reply