images 81 1 1720765658 SeFZ2g

श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर की एक महिला ने कस्बे के ही दो-तीन लोगों पर उसके खेत में घुसकर मारपीट करने और अंगूठी और चेन लूट ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही 3 नामजद लोगों सहित कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता शहनाज पुत्री थावरिया ने दर्ज करवाए मामले में बताया कि उसका खेत गांव 12 केआरडब्ल्यू में है। वह अपने खेत में गई थी। इसी दौरान आयुश, रमन, नरेंद्र और कुछ अन्य लोग खेत में घुस आए। इन लोगों ने पीड़िता से मारपीट की व उसके हाथ से अंगूठी व चेन आदि छीनकर ले गए। जानकारी के अनुसार आयुश, रमन आदि के परिवार व शहनाज के परिवार में काफी समय से पुरानी आपसी रंजिश है। इसी के चलते उस पर हमला किया गया। सादुलशहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात के बाद पीड़ित को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By

Leave a Reply