भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके के मानसिंह सर्किल इलाके का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति की पिटाई कर रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि व्यक्ति ने शराब के नशे में एक महिला से अश्लील हरकत की थी। जिसके बाद महिला ने जैसे उसका विरोध किया तो, मौके पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और, व्यक्ति की पिटाई कर डाली। वीडियो कल देर शाम का बताया जा रहा है। मानसिंह सर्किल इलाके से एक महिला पैदल घर का सामान लेने का रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने सड़क पर ही महिला से अश्लील हरकत की, जैसे ही महिला ने व्यक्ति का विरोध किया तो, आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। जिसके बाद लोगों ने व्यक्ति की पिटाई कर डाली। मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने जब व्यक्ति का मुंह सूंघा तो, उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। इस दौरान वहां से निकल रहे लोगों ने व्यक्ति की पिटाई कर डाली। महिला कहती रही कि छेड़छाड करने वाले व्यक्ति को पुलिस में दूंगी। बाद में लोगों ने उसकी पिटाई कर वहीं पर छोड़ दिया।

Leave a Reply