2c5dd939 e545 49a5 a5fc d329c682cc45 1751381983297 e4uMer

जयपुर के निविक हॉस्पिटल में एक अनूठा मेडिकल केस सामने आया है। 59 वर्षीय मां और 43 वर्षीय बेटी ने एक ही दिन स्पाइन की सर्जरी कराई। दोनों पिछले दो साल से कमर दर्द और साइटिका की समस्या से जूझ रही थीं। इस कारण उन्हें व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ता था। सीनियर न्यूरोसर्जन डॉ. सोनदेव बंसल ने दोनों की सफल सर्जरी की। मां की सर्जरी में चार से पांच घंटे लगे। बेटी की सर्जरी ढाई घंटे में पूरी हो गई। दोनों की स्पाइन फिक्सेशन ओपन सर्जरी की गई। स्पाइन सर्जरी को लेकर लोगों में कई भ्रांतियां थीं। मरीजों को लगता था कि सर्जरी के बाद कमर के नीचे का हिस्सा काम नहीं करेगा। डॉक्टर ने काउंसलिंग के बाद इन भ्रांतियों को दूर किया। सर्जरी के कुछ घंटों बाद ही दोनों मरीज बिना सहारे के चलने लगीं। डॉ. बंसल ने बताया- स्पाइन सर्जरी अब पहले से काफी सुरक्षित हो गई है। नई तकनीक के कारण सर्जरी के बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। मरीज सर्जरी के बाद सामान्य जीवन जी पा रहे हैं।

Leave a Reply