कामां पंचायत समिति की पूर्व प्रधान रचना कुमारी और उसके परिजनों के बीच रविवार सुबह झगड़ा हो गया। मारपीट में रचना और उसके पिता गिर्राज घायल हो गए। दोनों को कामां के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर रचना को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रैफर किया गया। गिर्राज का इलाज कामां अस्पताल में चल रहा है। गिर्राज ने कामां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि रचना और पूर्व उप प्रधान बुधराम यादव ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। जानलेवा हमला भी किया। मामला यादव मैरिज होम के पास का है। पूर्व प्रधान रचना के पिता गिर्राज ने कामां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बाइक से कोसीकलां जा रहा था। रास्ते में यादव मैरिज होम के पास रचना और पूर्व उप प्रधान बुधराम यादव को बात करते देखा। गिर्राज ने रचना से पूछा कि वह यहां कैसे आई। कहा कि उसे अलवर पढ़ाई के लिए भेजा था। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रचना और बुधराम ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इसके बाद बुधराम ने हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। रचना जाटव बोली- मां-भाई और पिता ने मारपीट की रचना जाटव ने बताया- रविवार को अचानक उनके पिता गिर्राज, माता महाराजी, भाई पूरन, राजकुमार, दशरथ, दीपक कोसी रोड स्थित कमरे पर आए। इस दौरान वे अकेली ही थी। परिजनों ने कमरे पर आते ही उन्हें घर साथ चलने को कहा। रचना ने मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। रचना जाटव ने बताया- मेरे परिजनों ने मेरा सिर दीवार में दे मारा। पैर पर पत्थर भी मारा। मेरे परिजन चाहते हैं कि मैं उनके साथ रहूं और वह मेरी शादी कर दें रचना को प्रधान बनाने में उप प्रधान ने निभाई थी बड़ी भूमिका पूर्व प्रधान रचना जाटव और पूर्व उप प्रधान बुधराम का प्रेम प्रसंग वर्ष 2017 में शुरू हुआ था। रचना कुमारी 22 मार्च 2018 को कामां पंचायत समिति की प्रधान बनी थीं। इससे पहले 8 मार्च को तत्कालीन प्रधान कमलेश के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था। कमलेश को हटाने की तैयारी पहले ही शुरू हो गई थी। उस समय बुधराम यादव उप प्रधान थे। बुधराम ने कमलेश का समर्थन नहीं किया। बुधराम पहले से शादीशुदा हैं। उनके दो बच्चे हैं। वर्ष 2021 में घर छोड़ चुकी हूं । अब कामां में बुधराम यादव के साथ किराए के मकान में लिव-इन में रह रही हूं। रविवार सुबह पिता और अन्य परिजन जबरन घर ले जाने पहुंचे थे। इसी बात को लेकर हमला कर घायल कर दिया।
रचना कुमारी पूर्व प्रधान कामां।
मारपीट का मामला:लिव-इन में रह रही पूर्व-प्रधान को परिजनों ने घर में घुसकर पीटा, दीवार में दे मारा सिर
