73931b1c acde 4634 96e0 6e280a4a42df1750747021522 1750753912 3EDYpE

धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के केहरी का पुरा गांव में सड़क पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। जिसमें युवक अवैध हथियार के साथ नजर आ रहा है। पीड़ित पक्ष के रोहिताश कुमार ने बसेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रोहिताश ने बताया कि बारिश के मौसम में सड़क पर पानी भर जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए सड़क पर मिट्टी डलवाई गई थी। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग विवाद करने आ गए। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष का एक युवक अवैध हथियार लेकर आ गया। वीडियो में दोनों पक्ष आपस में झगड़ते हुए दिख रहे हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद बसेड़ी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply