Site icon Raj Daily News

मिशन शशि में बेटियों को देंगे आत्मरक्षा का प्रशिक्षण:धौलपुर में 12 जून तक चलेगा कार्यक्रम, रोज सुबह 8 से 10 बजे तक होगी ट्रेनिंग

धौलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती पर मिशन शशि का शुभारंभ किया। यह आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक स्कूल में 5 से 12 जून तक चलेगा। विभाग संगठन मंत्री पंकज यादव ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से आज की बेटियां निडरता और नेतृत्व की प्रेरणा ले सकती हैं। जिला संयोजक विकास अग्रवाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिकाओं को आत्मबल, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास प्रदान करेगा। नगर उपाध्यक्ष गौरी दीक्षित ने मिशन शशि को बालिकाओं में आत्मविश्वास और साहस बढ़ाने की पहल बताया। प्रशिक्षक सुधीर जैन ने कहा कि बालिकाओं को वास्तविक परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा के व्यावहारिक उपाय सिखाए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष भगवान सिंह मीणा ने किया। उन्होंने कहा कि शारीरिक प्रशिक्षण के साथ बालिकाओं को मानसिक रूप से भी सशक्त बनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन से हुई। मिशन शशि एक राष्ट्रव्यापी पहल है। इसका उद्देश्य बालिकाओं को निडर और आत्मनिर्भर बनाना है। यह प्रशिक्षण उनके समग्र विकास के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. पीएस.एस. तिवारी, जतिन अग्रवाल, शिवानी ठाकुर, वीर सिंह टांक ,करुणा, कामिनी, श्रद्धा, कीर्ति, पंकज कटारा आदि कार्यकर्ता व छात्राएं उपस्थित रहे।

Exit mobile version