2c2b0bbf 7e79 47b1 aeb6 66a13251e422 1742137543930 Xn8iXN

राजगढ़ के डाबला मीणा गांव में प्रदेश स्तरीय मीणा समाज सुधार महापंचायत हुई। महापंचायत में समाज में फिजूलखर्ची रोकने के लिए कई प्रतिबंध लगाए गए। जन्मदिन पार्टी या समारोह पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। विवाह समारोह में केवल लगन और टीका प्रथा को छोड़कर डीजे पर रोक लगाई गई। गोद भराई की रस्म को भी बंद करने का निर्णय लिया गया। महापंचायत की अध्यक्षता मनफूल पटेल ने की। समाज ने मृत्यु भोज, पैदल यात्रा भंडारे और यज्ञ-कथा पर होने वाले खर्च को रोकने का फैसला किया। इस बचत को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और गांव के स्कूलों में लाइब्रेरी जैसे विकास कार्यों में लगाने का निर्णय लिया गया। दहेज का सार्वजनिक प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया। आभूषणों पर कम खर्च करने का निर्णय लिया गया। भैया दूज के अवसर पर आने-जाने पर रोक लगाई गई। सामाजिक समारोहों में सभी प्रकार के नशे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। महापंचायत में सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी रोक लगाई गई। इन निर्णयों की पालना न करने वालों को समाज का दोषी माना जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान के साथ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पंच-पटेल शामिल हुए। इस दौरान कप्तान छुट्टन लाल मीणा की जन्म भूमि डाबला में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू और मत्स्य विश्वविद्यालय के विद्वानों ने भी अपने विचार रखे।

By

Leave a Reply