जयपुर में संविधान हत्या दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बुधवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे देश को हजारों सालों की गुलामी का दंश झेलना पड़ा है। इस्लाम से लेकर अंग्रेजों तक हमारे देश में आए। लेकिन हमारे पूर्वजों ने हर संघर्ष का मुकाबला करते हुए देश को आजादी दिलाने का काम किया। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में पूरा देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था। उनके नेतृत्व में ही आम जनता आजादी की लड़ाई लड़ रही थी। तब कुछ नैतिक मूल्य थे, जिसके लिए उन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। वह सभी चाहते थे हमारा संविधान हो, संविधान के हिसाब से हमारे देश में काम हो। ताकि आने वाली पीढ़ी को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। लेकिन, उन स्वतंत्रता सेनानियों के सपने पूरे नहीं हो पाए। उन लोगों ने आने वाली पीढ़ियों के लिए संघर्ष किया था। मुखर्जी ने किया था विरोध मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी मिलने के बाद महात्मा गांधी ने कांग्रेस को समाप्त करने की बात कही थी। क्योंकि उस वक्त देश के हर नागरिक ने कांग्रेस के नेतृत्व में ही आजादी की लड़ाई लड़ी थी। उसके बावजूद कांग्रेस ने तुष्टीकरण के आधार पर देश को चलाने की कोशिश की। जिस देश राष्ट्रवाद की धारा से नहीं चल सका। जिसका उस वक्त के उद्योग मंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने विरोध भी किया था। जो श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाल के रहने वाले थे उन्होंने कश्मीर में धारा 370 को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया था। उन्होंने तब कहा था कि देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे। लेकिन जब उन्होंने देखा कि देश की स्थिति ठीक नहीं है। तब उन्होंने एक राष्ट्रवादी दल का गठन किया। तब उन्होंने फैसला किया था कि देश हमारे खुद की राष्ट्रवाद की नीतियों से चलेगा। कांग्रेस ने लोकतांत्र को कुचलने का काम किया इसके बाद 25 जून 1975 को कांग्रेस ने आधी रात देश में आपातकाल लगा लोकतंत्र को कुचलना का काम किया। तब आप लोगों ने ही देश के लोकतंत्र को बचाने का काम किया था। आपने जो नींव बनाई थी उसी पर आज हमारे देश का लोकतंत्र खड़ा हुआ है। शर्मा ने कहा कि आपातकाल हमारे लोकतंत्र का काला धब्बा है। कांग्रेस ने अपनी सरकार को बचाने के लिए इमरजेंसी लगा दी थी। विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया था। उसे वक्त न्यायपालिका को मजबूर किया गया। कानून का खुला उल्लंघन किया गया। आम जनता के मौलिक अधिकारों का दमन किया गया। तब लोकतंत्र के सेनानी ही थे। जिन्होंने हमारे लिए लड़ाई लड़ी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया है। चुनी हुई सरकारों को हटाने का काम किया। कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया और आज यह लोग संविधान को बचाने का नाटक कर रहे हैं। बाबा साहब को नहीं लड़ने दिया चुनाव कांग्रेस के नेताओं ने संविधान बनाने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी तक की चिंता नहीं कि कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें चुनाव तक नहीं लड़ाया था। इन्होंने बाबा साहब को चुनाव जीतने तक नहीं दिया न ही उन्हें कोई मौका दिया था। इसके साथ ही कांग्रेस ने बाबा साहब को कोई सम्मान नहीं दिया। बल्कि, बाबा साहब को भारत रत्न बीजेपी सरकार ने दिया। कांग्रेस के नेता तुष्टीकरण, जाती और धर्म के साथ ही भ्रष्टाचार के आधार पर काम किया हैं। लेकिन आज हमारा लोकतंत्र मजबूत हुआ है। जिसकी मजबूत एट आप सभी लोग हो। जब आने वाली पीढ़ियां इस हकीकत को जानेंगे। तब उन्हें पता चलेगा की हकीकत में किन लोगों ने देश के लिए संघर्ष किया है। फिर शुरू की पेंशन शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार ने लोकतंत्र सम्मान निधि को बंद कर दिया था। लेकिन हमने इसे फिर से शुरू किया है। इसके साथ ही हमने ऐसी व्यवस्था की है। जिससे भविष्य में कोई भी आपकी पेंशन को नहीं रोक पाएगा। पहले मैंने आप सभी को सीएमआर में बुलाकर सम्मानित किया था। लेकिन अब आपको संभाग स्तर पर जिला स्तर पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। कांग्रेस ने गला घोंटने का काम किया इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश से इस निरंकुश सरकार को हटाने के लिए जनता पार्टी का गठन किया गया था। एक दौर था जब देश में भारत माता की जय बोलने वालों तक को जेल में बंद कर दिया गया और आज ये कांग्रेसी नेता संविधान बचाने की दुहाई दे रहे है। बीजेपी सरकार में मीसा बंदियों को सम्मान राशि शुरू की गई। लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद इस सम्मान को ही बंद करने का काम किया। लेकिन फिर भाजपा सरकार आई फिर से सम्मान निधि शुरू की गई इसके बाद फिर कांग्रेस ने मीसा बंदियों को यातनाएं देते हुए उनके सम्मान के हक को मारने का काम किया। लेकिन अब भजनलाल शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों को फिर से सम्मान राशि शुरू कर दी। आज कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान चला रही है। जबकि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया है।

Leave a Reply