Site icon Raj Daily News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बालेर में किया पर्ची का जिक्र:जनता की हां पर बालेर-करणपुर स्टेट हाईवे के लिए 10 करोड़ की घोषणा की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सवाई माधोपुर के बालेर कस्बे में ने अपने संबोधन के दौरान पर्ची का जिक्र किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल बहुत होशियार हैं। आपके विधायक फोन करते हैं और मिलने की कहते हैं और मिलने के दौरान कामों की लंबी लिस्ट थमा देते हैं। आज बालेर में आने पर भी मंच पर आने पर उन्होंने एक पर्ची थमा दी है।‌ उन्होंने विकास कार्य के तहत करीब 22 किलोमीटर लंबे बालेर से करणपुर स्टेट हाईवे के लिए दस करोड़ रूपए की मांग की है। उन्होंने इस पर जनता से समर्थन मांगा। जिस लोगों ने हाथ हिलाकर अपनी सहमति दी। सहमति मिलने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दस करोड़ विकास की घोषणा‌ की। दरअसल, पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की। यहां पहुंचने पर उनका भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल, पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया सहित भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत‌ किया। जिसके‌ बाद मुख्यमंत्री की ओर से लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित लाभ के चेक और दस्तावेज सौंपे। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डेढ़ साल के विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सरकार की बुकलेट से हवा करते दिखे लोग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम के दौरान बालेर के सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल के खेल मैदान में डॉम लगाया गया। इस दौरान यहां भी भीषण गर्मी होने के चलते लोग परेशान दिखे। यहां पर लोग सरकार के विकास कार्यों की बुकलेट के साथ गर्मी से बचने की जुगत करते हुए दिखाई दिए। लोग बुकलेट से हवा करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान पूरा पंडाल भीड़ से खचाखच भरा हुआ था, जो लगातार बुकलेट से हवा करते हुए दिखाई दिए। यह सीन अपने आप में अनोखा दिखाई दिया।

Exit mobile version