मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर और जालोर कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद बाड़मेर के उतरलाई हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर गुलदस्ता भेंट किया गया। विधायक आदूराम मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा, वरिष्ठ नेता बालाराम मूंढ और दीपक कड़वासरा ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री प्रेम प्रकाश बैरवा का स्वागत किया। जिला प्रवक्ता रमेशसिंह इंदा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।