अलवर जिले के गांव व शहर में कुछ जगहों पर शाम 7 बजे के आसपास होलिका दहन शुरू हो गया। कई जगहों पर बारिश के कारण दहन करने में थोड़ा विलंब हुआ। बाकी काफी जगहों पर मुहुर्त का इंतजार है। लेकिन अनेक जगहों पर गांवों में मुहुर्त से पहले होलिका दहन हो गया। दिन में बारिश व ओले आने के कारण लकड़ी गीली होने के कारण दहन में परेशानी रही। इस बार होलिका दहन का मुहुर्त रात साढ़े 11 बजे के आसपास का है। लेकिन गांवों में शाम 7 बजे के बाद ही होलिका दहन होना शुरू हो गया। एक को देखकर दूसरों ने भी दहन शुरू कर दिया। कुछ मौसम भी खराब हो गया। जिसके कारण हाेलिका दहन जल्दी कर दिया। कई जगहों पर तो ओले गिर गए। कहीं बारिश अधिक होने से दहन में परेशानी हो गई। लेकिन बहुत जगहों पर होलिका दहन शाम 7 बजे के बाद शुरू हो गया।