विश्व पर्यावरण दिवस पर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की शुरूआत की गई। सबसे पहले गुरुवार को सर्किट हाउस से जसदेर तालाब तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इसको प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत एवं प्रभारी सचिव सुबीर कुमार, जिला कलेक्टर टीना डाबी, डीएफओ सविता दहिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने हरी दिखाकर रवाना किया। जसदेर तालाब पर पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा के शुभ संयोग पर पूजा अर्जना कर अभियान शुरू किया गया। प्रभारी मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ हुआ है। सीएम भजनलाल के निर्देश पर पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जा रहा है। राजस्थान हमेशा से बरसाती पानी पर निर्भर रहा है। अन्य राज्यों की अपेक्षा बारिश कम होती है। बाड़मेर, जैसलमेर के लोगों पानी ऊंटों पर लाते थे। केंद्र व राज्य सरकार की स्कीम के जरिए अभाव ग्रस्त जिलों में भी घर-घर पानी पहुंच रहा है। फिर राजस्थान में जो बरसात होती है। कम होती है। बरसाती पानी का सदुपयोग और उसका संरक्षण कैसे करें। इसको लेकर यह अभियान चलाया गया है। बरसात का पानी घरों में टांके बनाकर संरक्षित किया जाए। गांव का पानी तालाब, छोटे-छोटे एनीकट बनाकर उसको संरक्षित करें जिससे वह पानी लंबे समय तक गांव के उपयोग में आ सकें। घर का पानी घर, खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में संरक्षित किया जाए। इससे आधी पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस अभियान के तहत गांव-गांव ढाणी-ढाणी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला कलक्टर डाबी ने बताया- प्रदेश में भूजल स्तर बढ़ाने तथा जल संचयन के प्रमुख उद्देश्यों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर 5 से 20 जून तक वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत हमारी गौरवशाली संस्कृति में निहित पर्यावरण संरक्षण के पुनीत कार्यों का व्यापक रूप से आयोजन किया जाएगा। साथ ही आमजन को पर्यावरण की महत्ता के प्रति जागरूक जागरूक किया जाएगा, ताकि अभियान जन आंदोलन बन सकें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि 5 एवं 20 जून को प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन करने के निर्देश दिए गए है। इन ग्राम सभाओं में जल संचय जन भागीदारी अभियान से संबंधित कम से कम 20 कार्यों को चिह्नित करवाया जाना है। इसके अलावा ग्राम पंचायत क्षेत्र में संपादित की गई गतिविधियों एवं आगामी कार्य योजना से अवगत करवाने के निर्देश दिए गए है। प्रोग्राम में चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 21 महिलाएं पीपल का पूजन वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत गुरूवार को प्रत्येक ग्राम पंचायत में 21 महिलाओं की ओर से पीपल पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरूवार को मनरेगा श्रमिकों का कार्य दिवस वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की शुरूआत के कारण मनरेगा श्रमिकों का गुरुवार को अवकाश स्थगित किया गया है। इस दौरान मनरेगा कार्यों पर श्रमिकों को उपस्थित होना होगा। इसके एवज में मनरोगा श्रमिकों का 07 जून को अवकाश घोषित किया गया है। अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के दौरान जल स्रोतों, नदियों, जलधाराओं एवं तालाबों पर जल पूजन, कलश यात्रा, जागरुकता कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान, जल संग्रहण संरचनाओं का लोकार्पण और नई संरचनाओं के शिलान्यास जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।