5573cd4f 9f83 42ab af7d ee326db644221751365815462 1751376362 hS2wQr

झालावाड़ के असनावर क्षेत्र स्थित मोड़ी की झर महादेव मंदिर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के जिला संयोजक रामस्वरूप पाटीदार ने बताया कि यह अभियान प्रदेशाध्यक्ष के.के. गुप्ता के निर्देश पर चलाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं ने मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन कुंड की सफाई की। भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया। विधायक गोविंद प्रसाद रानीपुरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी, प्रधान भावना झाला और भाजपा के जिला पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। यह मंदिर क्षेत्र का सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिर है। श्रावण माह में हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। पहाड़ियों की हरियाली और झरनों का दृश्य इसे एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल बनाता है। सफाई अभियान में जितेंद्र त्रिपाठी, विष्णु सेन, कमल शर्मा, लक्ष्मी नारायण सुमन और सचिन नामदेव समेत कई स्थानीय युवाओं ने योगदान दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी श्रमदान किया।

Leave a Reply