भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में मौसमी बीमारियों की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में चारों तरफ मरीज ही मरीज दिखाई दे रहे हैं। बदलता हुए मौसम की वजह से लोगों के सेहत पर भी असर देखने को मिल रहा है। डॉक्टरों के पास मरीजों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई हैं। मरीज अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। अस्पताल में OPD की संख्या में भी इजाफा हुआ है। उमस ने किया लोगों का हल बेहाल, मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े डॉक्टरों का कहना है कि, कभी बारिश तो कभी उमस ने शरीर का तापमान बिगाड़ दिया है। जिसके चलते उल्टी, दस्त, बुखार, जुकाम-खांसी से लोग ग्रसित हो रहे हैं। एक दूसरे से फैल रहे वायरल की वजह से पूरा घर बीमार हो रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा बच्चे शामिल हैं। अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज कान दर्द, उल्टी-दस्त के हैं। इससे OPD में मरीजों की संख्या 800 से बढ़कर 1400 तक पहुंच गई है। बारिश होने के मौसम में ठंडक बढ़ जाती है। इसके बाद उमस की वजह से गर्मी पड़ना शुरू हो जाती है। लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडी चीजों का सेवन करते हैं। जिसके कारण लोग बीमार हो जाते हैं। यही वायरल की चपेट में आने का मुख्य कारण है।