1002985037 1742186154 4lSyB5

चित्तौड़गढ़ के मौसम में फिर से बदलाव देखा गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी कमी आई है। पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। सोमवार अलसुबह हल्की ठंड का एहसास भी हुआ है। हालांकि धूप निकलने के साथ ही गर्मी भी बढ़ गई है। लेकिन हल्की हवाएं आज राहत भी दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 मार्च से फिर से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिसके कारण पूर्वी राजस्थान में भी बारिश होने की संभावना है। जबकि 19 मार्च तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। टेंपरेचर हुआ डाउन पिछले दिनों राजस्थान में एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इसका असर चित्तौड़गढ़ में भी देखने को मिला है। जिले के टेंपरेचर में काफी कमी आई है। अधिकतम तापमान में 3.4 और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि रात का तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड में आया। वहीं शनिवार को चित्तौड़गढ़ राजस्थान का सबसे गर्म शहर रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार पूरे दिन धूप और छांव की लुका चुप्पी चलती रही। सोमवार अलसुबह हल्की ठंड का एहसास हुआ है लेकिन धूप निकलते ही गर्मी भी तेज रफ्तार से बढ़ती जा रही है। हालांकि हल्की हवाएं भी चल रही है। फिलहाल दो दिनों से लगातार टेंपरेचर डाउन हो रहा है। फिर मौसम बदलने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, 19 मार्च तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। लेकिन 20 मार्च से फिर से एक बार मौसम में बदलाव देखा जाएगा। एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने पर उत्तर पूर्वी राजस्थान में बदल छाने की संभावना है। साथ ही, बारिश भी हो सकती है।

By

Leave a Reply